ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को 324 करोड़ लौटाए

1 min read

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड उपभोक्ताओं के लिए लगातार सकारात्मक कदम उठा रहा है।

विभाग की ओर से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को लगातार बड़ी राहत भी दी जा रही है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं को पिछले पांच महीनों में 324 करोड़ लौटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम ने नवंबर महीने के लिए फ्यूल एण्ड पावर पर्चेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट का निर्धारण कर लिया है। नवंबर महीने में बिजली की दरों में औसत 88 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी आई है। ऊर्जा निगम पांच महीने में बिजली उपभोक्ताओं को 324 करोड़ रुपए तक लौटा चुका है। आपको बता दें कि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2024-25 की औसत बिजली खरीद लागत 5.03 रुपए प्रति यूनिट मंजूर की है। इस तय लागत से अधिक खरीद होने पर उपभोक्ताओं से प्रति महीना अधिक वसूली होती है। तय लागत से कम पर खरीद होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को पैसा लौटाया जाता है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours