केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए बीजेपी पूरी तरह से आश्वस्त 

1 min read

 

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। सभी दलों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। दोनों दलों की ओर से अपनी-अपनी जीत के दावे भी किया जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और प्रदेश के मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप गई है। सभी लोग क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केदारनाथ क्षेत्र में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है और कांग्रेस के पास चुनाव प्रचार करने के लिए कोई मुद्दा भी नहीं है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह भी कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डियों को भी भाजपा इस चुनाव से जोड़ने का प्रयास कर रही है। प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ कई अन्य कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की भारी मतों से जीत होगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours