हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस की गौ तस्कर के साथ मुठभेड़ में, गौ तस्कर बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मौके से मोटरसाइकिल, तमंचा और खोखा बरामद हुआ है। घायल बदमाश को रुड़की सरकारी अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हरिद्वार के भगवानपुर निवासी बदमाश इस्तकार उर्फ अमरूद उर्फ लौटा पुत्र इरफान उर्फ फना गौकशी एवं चोरी का अपराध करता था और 10 हजार का इनामी अपराधी था। उसके खिलाफ हरिद्वार के भगवानपुर, हरियाणा के कुरुक्षेत्र और सहारनपुर के फतेहपुर में विभिन्न धाराओं में पहले से ही कई मुकदमे पंजीकृत हैं। आपको बता दे की चेकिंग के दौरान भगवानपुर क्षेत्र के हसनपुर डाडा जलालपुर के पास पुलिस ने बदमाश को रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसको इलाज हेतु तत्काल रुड़की सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से एम्स ऋषिकेश हेतु रेफर किया गया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours