नव वर्ष पर उत्तराखंड को टीबी मुक्त और ड्रग्स फ्री राज्य बनाने की पहल

 

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने साल 2025 में प्रदेश को टीबी मुक्त और ड्रग्स फ्री राज्य बनाने की अपील की है। नव वर्ष पर उत्तराखंड सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी कार्मिकों से अपील की है कि वह इस मुहिम में अपना पूरा योगदान दें। इसके अलावा मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों से भी उत्तराखंड को टीवी मुक्त और ड्रग्स फ्री स्टेट बनाने में सहयोग देने की अपील की। उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने कहा कि मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों का मार्गदर्शन मिला है और उनके दिशा निर्देश के तहत सचिवालय संघ प्रदेश हित में काम करेगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours