नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को आज आवंटित किए जाएंगे चुनाव चिन्ह

– नगर निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को मतदान होना है और 25 जनवरी को वोटो की गिनती होगी। प्रदेश में 100 निकायों के लिए हो रहे चुनाव के लिए अब 5399 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि तीन अध्यक्ष, 44 सभासद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि पार्टियों के टिकट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को पार्टी का चिह्न मिलेगा। निर्दलीय या गैर मान्य पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। आयोग ने इन प्रत्याशियों के लिए 47 चुनाव चिह्न निर्धारित किए हैं। यह प्रक्रिया आज 3 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे तक की जाएगी। जिसमें सभी प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे।

उन्होंने बताया कि मेयर-अध्यक्ष के कुल 690 में से 34 रद्द हो गए। अब 656 बचे हैं। इनमें मेयर के 101, नगर पालिका अध्यक्ष के 265 और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 290 नामांकन बचे हैं। 100 निकायों में 5750 नामांकन पार्षद और वार्ड सदस्य के लिए आए, जिनमें से 168 रद्द होने के बाद अब 5582 नामांकन वैध हैं। इनमें नगर निगम के पार्षद के लिए 2240, नगर पालिका के 1834 और नगर पंचायत सदस्य के 1508 नामांकन वैध पाए गए हैं।

 

बाइट- राहुल कुमार गोयल, सचिव राज्य निर्वाचन आयोग

 

नगर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत नाम वापसी के दिन नगर प्रमुख नगर निगम के 25 नाम लिए गए वापस,

 

सभासद नगर निगम के 217 नाम लिए गए वापस,

 

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के 51 नाम लिए गए वापस,

 

सदस्य नगर पालिका परिषद के 218 नाम लिए गए वापस,

 

अध्यक्ष नगर पंचायत के 57 नाम लिए गए वापस,

 

सदस्य नगर पंचायत के 214 नाम वापस लिए गए,

 

इस प्रकार नगर प्रमुख / अध्यक्ष के कुल 133 नाम तथा सभासद / सदस्य के कुल 649 नाम वापस लिए गए।

 

एक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद तथा दो अध्यक्ष नगर पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुए,

 

14 सभासद नगर निगम, 20 सदस्य नगर पालिका परिषद तथा 10 सदस्य नगर पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुए,

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours