केदारनाथ धाम में लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पूरे क्षेत्र में निर्बाध रूप से विद्युत की आपूर्ति के लिए ऊर्जा विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव ने बताया कि विभाग ने इस साल पूरे क्षेत्र में निर्वात रूप से 23 घंटे विद्युत की आपूर्ति करने में सफलता प्राप्त की है। अब अब क्षेत्र में तीन फीडरों से विद्युत की आपूर्ति के प्रयास किया जा रहे हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक केदारनाथ धाम में अब 24 घंटे बिजली की व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बिजली के निर्बाध आपूर्ति के लिए सोनप्रयाग में विद्युत सब स्टेशन की भी स्थापना की है।
+ There are no comments
Add yours