उत्तराखंड कांग्रेस ने बीजेपी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

– उत्तराखंड कांग्रेस ने बीजेपी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा है कि बीजेपी हमेशा कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर हमला करती रही है, लेकिन बीजेपी एक ही परिवार के लोगों को पार्टी में शामिल कर उन्हें बढ़ावा देने का काम कर रही है। आपको बता दें कि विगत दिवस कांग्रेस छोड़कर वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी बीजेपी में शामिल हुए हैं। मनीष खंडूरी पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के पुत्र हैं और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण के छोटे भाई हैं। वहीं कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने इस पर सफाई दी है और कहा कि बीजेपी में एक ही परिवार के लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है और भाजपा अपने नीति पर हमेशा कायम रहेगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours