उत्तराखंड में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का माहौल है। इस बीच देहरादून के त्यूणी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में डायनामाइट विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। इसके अलावा दो डिब्बों में डेटोनेटर एक रोल, लाल रंग की तार और एक बंडल आसमानी रंग की तार बरामद हुई है। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हर तरफ चर्चा इस बात की हो रही है कि भारी मात्रा में बरामद विस्फोटक पदार्थ से कहीं आगामी चुनाव को प्रभावित करने की कोई साजिश तो नही थी। हालांकि पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि पास के इलाके में बन रही सड़क निर्माण कार्य के लिए विस्फोटक पदार्थ ले जाया जा रहा था। हालांकि मौके पर कार सवार विस्फोटक से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके तो वहीं देहरादून पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि पकड़े गए आरोपियों में रिंकू शिमला हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है, जबकि रोहित सिलाई शिमला और सुनील कोटखाई शिमला हिमाचल प्रदेश का निवासी है, जिनसे पुलिस हर पहलुओं पर पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
देहरादून के त्यूणी में भारी मात्रा में डायनामाइट बरामद
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours