देवभूमि में पाखंडियों पर चलेगा ‘ऑपरेशन कालनेमि’, CM धामी का बड़ा ऐलान

देवभूमि उत्तराखंड में आस्था के नाम पर पाखंड और ठगी करने वालों के खिलाफ अब कड़ा अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सनातन धर्म की आड़ में लोगों को ठगने वाले छद्म भेषधारियों पर “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों के वेश में महिलाओं और आम नागरिकों को धोखा दे रहे हैं। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सनातन परंपरा और सामाजिक सौहार्द को भी गहरी चोट पहुंच रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जैसे पुराणों में असुर कालनेमि ने साधु का भेष धारण कर लोगों को भ्रमित किया था, वैसे ही आज के समाज में भी कई “कालनेमि” घूम रहे हैं। सरकार ऐसे पाखंडियों को बेनकाब करेगी और कठोर दंड देगी। कोई भी धर्म या समुदाय हो, यदि कोई व्यक्ति धर्म की आड़ में अपराध करता पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि सनातन संस्कृति की गरिमा और जनभावनाओं की रक्षा के लिए कोई समझौता नहीं होगा। आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों पर बुलडोजर चलेगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours