देहरादून के डीएम ने 11 लाभार्थियों को सौंपे चेक

 

राजधानी देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल ने आर्थिक रूप से कमजोर 11 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। कलेक्ट्रेट परिसर में रायफल फंड से आर्थिक सहायता के पात्र 11 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता की राशि का चैक वितरित कर जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की टीम ने इस दिशा में काफी ठोस पहल की है। ऐसे गरीब और असहाय जिनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं है। जो अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं और जिनके घर में दो वक्त की रोटी का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। उनके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चल रही है। ऐसे लोगों को इसका लाभ देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours