“ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाबा के भेष में घूम रहे बांग्लादेशी नागरिक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवभूमि उत्तराखंड में धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं और आस्थाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने “ऑपरेशन कालनेमि” की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को “ऑपरेशन कालनेमि” चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान उन लोगों के खिलाफ चलाया जा रहा है, जो धार्मिक वेशभूषा पहनकर लोगों को ठगने और धोखा देने का काम कर रहे हैं। देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्र में छद्म वेश धारण कर लोगों को ठगने वाले 25 बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सहसपुर क्षेत्र में बाबा के भेष में घूम रहा एक बाग्लादेशी नागरिक भी पुलिस की गिरफ्त में आया है, जिसके खिलाफ थाना सहसपुर में विदेशी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एलआईयू तथा आईबी की टीमों ने बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ की। गिरफ्तार ढोंगी बाबाओ में 20 से अधिक व्यक्ति अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत दिवस निर्देश दिए हैं कि छद्म भेष धारण कर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ “ऑपरेशन कालनेमि” चलाया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उत्तराखंड पुलिस ने इस पर कार्यवाही शुरू कर दी है।देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने नेहरू कालोनी क्षेत्र में जाकर साधु-संतों का भेष धारण कर सड़क किनारे बैठे व्यक्तियों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की। प्रोफेशन सम्बंध में उन लोगों ने कोई सन्तोषजनक उत्तर नहीं दिए और न ही ज्योतिष शास्त्र की शिक्षा से सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए। इस पर एसएसपी ने मौके पर सभी व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उक्त सभी व्यक्तियों को पुलिस द्वारा मौके से हिरासत में लेते हुए उन्हें 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने “ऑपरेशन कालनेमि” चलाने के दिए निर्देश

ढोंगी बाबाओं के खिलाफ दून पुलिस ने शुरू की कार्यवाही

मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करने सड़कों पर उतरे देहरादून के एसएसपी

साधु-संतों का भेष धारण कर सड़क किनारे बैठे व्यक्तियों से एसएसपी देहरादून ने की पूछताछ

एसएसपी ने ढोंगी बाबाओं पर कार्यवाही के दिए निर्देश

विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने साधु-संतो के भेष में घूम रहे अन्य राज्यों के 20 से अधिक ढोंगी बाबाओं सहित कुल 25 ढोंगी बाबाओं को किया गिरफ्तार

लोगों को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओ को चिन्हित कर उनके विरूद्व की जा रही कठोर कार्यवाही

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours