यूके ट्रिपल एससी परीक्षा धांधली मामले में उत्तराखंड एसटीएफ को एक और कामयाबी मिली है। UKSSSC पेपर लीक घोटाले में एसटीएफ ने कासान नामक आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 47वीं गिरफ्तारी है। यह आरोपी RMS कंपनी जिसे यूके ट्रिपल एससी के प्रश्नपत्र को छापने का टेंडर मिला था उस कंपनी की प्रिंटिंग प्रेस का कर्मचारी है। 4-5 लाख रुपयों के लालच में आ कर आरोपी कासान ने पेपर पैकिंग के दौरान प्रश्नपत्र को कपड़ों में छुपाकर बाहर लाया। आरोपी ने पूर्व में गिरफ्तार किए गए एक अन्य आरोपी रूपेंद्र जायसवाल और सादिग मूसा को पेपर लाकर दिए थे। आरोपी कासान पर 50 हज़ार रुपयों का इनाम भी घोषित किया गया था। इस मामले में अभी भी दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनको जल्द गिरफ्तार करने का एसटीएफ ने दावा किया है।
यूके ट्रिपल एससी परीक्षा धांधली मामले में उत्तराखंड एसटीएफ को एक और कामयाबी
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours