पिकनिक बनी आफत, मालदेवता में नशे में चूर युवकों की थार गाड़ी सॉन्ग नदी ने बही

मानसून सीजन में बरसाती नदियों से दूर रहने के लिए प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग प्रशासन की भी नहीं सुन रहे हैं और जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। राजधानी देहरादून के रायपुर ब्लॉक स्थित मालदेवता क्षेत्र में एक खतरनाक लापरवाही सामने आई है। भारी बारिश के चलते उफान पर चल रही सॉन्ग नदी में कुछ युवकों ने नशे की मस्ती में अपनी थार गाड़ी उतार दी, जिसका नतीजा इतना भयंकर निकला कि नदी रौद्र रूप दिखाते हुए पूरी गाड़ी को अपने साथ बहा ले गई। कुछ युवक पिकनिक मनाने के इरादे से मालदेवता पहुंचे थे। इन युवकों ने स्टंटबाजी के चक्कर में थार गाड़ी को सॉन्ग नदी में उतार दिया, जहां तेज बहाव ने गाड़ी को जकड़ लिया और वह देखते ही देखते बहती चली गई। गनीमत यह रही कि समय रहते गाड़ी में सवार युवक बाहर निकल गए, वरना यह लापरवाही जानलेवा हादसा भी बन सकती थी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours