लक्की ड्रा में वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बांटे इनाम, जीएसटी बिल को लेकर आम जनता को प्रोत्साहित कर रहा वित्त विभाग

1 min read

उत्तराखंड सरकार ने जीएसटी बिल को लेकर को आम जनता को प्रोत्साहित करने के लिए बिल लाओ इनाम पाओ योजना चला रही है। एक सितंबर 2022 से शुरू की गई इस योजना के तहत 14वें ड्रा में 1500 लोगों के इनाम निकाले गए। जिसमे 500 स्मार्ट फोन, 500 स्मार्ट वॉच और 500 ईयर फोन वितरित किए गए। मार्च महीने में मेगा ड्रा के तहत कार, बाइक और अन्य इनाम निकाले जाएंगे। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने बताया इस लकी ड्रॉ में 01 दिसम्बर, 2023 से 31 दिसम्बर, 2023 तक की अवधि में की गई खरीद पर अपलोड किए गए कुल 78,106 बिलों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक लगभग 72,969 उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं, जिनके द्वारा लगभग 207.20 करोड़ मूल्य के 4,41,820 बिल अपलोड किए गए हैं।

 

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours