उत्तराखंड बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तयारियों को लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। कुमाऊं की 2 लोकसभा सीटों के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और गढ़वाल की 3 लोकसभा सीटों के लिए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही सभी पांचो लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी, सह प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए गए हैं। गढ़वाल सीट के लिए पुष्कर काला, हेमंत द्विवेदी व विजय कपरवाण, अल्मोड़ा के लिए सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा व शिव सिंह बिष्ट, नैनीताल के लिए बलवंत सिंह भौर्याल, राकेश नैनवाल व विवेक सक्सेना और हरिद्वार के लिए कुलदीप कुमार, आदित्य चौहान व डा जयपाल सिंह चौहान क्रमश: प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए गए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि जिन लोगों को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है वो पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए सभी सीटों पर भारी मतों से जीत दिलाएंगे।
उत्तराखंड बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours