उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना बोर्ड (UIIDB) की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जून 2026 तक का लक्ष्य रखा गया है कि सभी कार्य तेजी से धरातल पर उतारे जाएं।सचिवालय में हुई इस बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि विकास के साथ विरासत को भी बचाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि गंगा कॉरिडोर ऋषिकेश और हरिद्वार के साथ ही कालसी में बनने वाले हरिपुर घाट को लेकर चर्चा हुई। एक टाइम बॉण्ड तय किया गया है। सीएम धामी ने कहा कि हमारे सभी जनप्रतिनिधि और स्टेकहोल्डर हैं उनसे हम चर्चा करेंगे बातचीत करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि हमारी विरासत भी बनी रहे विरासत के साथ विकास हो यही बात पीएम मोदी भी कहते हैं। हम लोग योजना के साथ आगे बढ़ेंगे और सभी अधिकारियों को इसी के तहत निर्देशित किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ की बैठक
Posted on by AJAY PANDEY
1 min read

+ There are no comments
Add yours