बर्फबारी को देखते हुए आपदा विभाग अलर्ट मोड पर 

 

उत्तराखंड भौगोलिक दृष्टि से अति संवेदनशील है, जिसको देखते हुए सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी का सामना भी करना पड़ता है। वहीं आपदा विभाग बर्फबारी को लेकर अलर्ट मोड पर है। इसको लेकर जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि विभाग की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं और सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित भी किया गया है कि बर्फबारी के समय अलर्ट मोड पर रहें। साथ ही आपदा सचिव ने बताया कि जहां-जहां ज्यादा बर्फबारी के आसार होते हैं और रास्ता बंद होने की संभावना होती है वहां पर जेसीबी की सहायता से बर्फ हटाने का कार्य किया जाता है।इसमें अन्य उपकरण भी इस्तेमाल किए जाते हैं जिसमें बर्फ काटकर भी रास्ता बनाया जाता है। कुछ स्थानों पर नमक का छिड़काव भी किया जाता है। साथ ही जहां बर्फबारी से रास्ता बंद होता है वहां पर लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था और ठहरने की व्यवस्था का प्रबंध करना है साथ ही जो पर्यटक उत्तराखंड में आते हैं चाहे वह शीतकाल यात्रा हो या अन्य समय हो और स्थानीय लोगों को कोई परेशानी ना हो यह हमारे प्राथमिकता है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours