उत्तरकाशी के यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने चारधाम यात्रा व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के चलते चारधाम यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि जितनी तैयारी होनी चाहिए थी वह अभी कम है, क्योंकि जिस तरह से रिकॉर्ड संख्या में तीर्थ यात्री यहां पहुंच रहे हैं ऐसे में अगर यात्रियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलेगी तो तीर्थ यात्रियों की संख्या कम भी हो सकती है। उन्होंने कई सवाल उठाते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने की अपील की है। आपको बता दें कि पिछले दिनों उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के पहुंचने से अव्यवस्था का माहौल बन गया था। ऐसे में क्षेत्रीय विधायक द्वारा उठाए गए सवाल के बाद प्रशासन को और ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है।
चार धाम यात्रा व्यवस्था की तैयारी पर निर्दलीय विधायक ने उठाए सवाल
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours