रुद्रप्रयाग के पास अनियंत्रित होकर एक डम्पर 150 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। SDRF की टीम को बुधवार देर रात को सोनप्रयाग से लगभग 02 किमी दूर सीतापुर में एक डम्पर के अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। SDRF रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि के अंधेरे और अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच उक्त वाहन में सवार एक व्यक्ति को खाई से रेस्क्यू कर तत्काल मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया।
अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

+ There are no comments
Add yours