राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

 

 

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एक टीम उत्तराखंड के दौरे पर है। टीम के सदस्य विभिन्न स्थानों पर जाकर स्थितियों का जायजा ले रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। आयोग की टीम उत्तराखंड से अपनी रिपोर्ट को तैयार कर दिल्ली में मुख्यालय में अपनी रिपोर्ट को सौंपेगी। राजधानी देहरादून में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण करने के बाद टीम डालनवाला स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने कहा कि उन्होंने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया है और अपनी रिपोर्ट तैयार कर वह नई दिल्ली में आयोग को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की काफी अच्छे से देखभाल की जा रही है लेकिन कुछ कमियां हैं जिनको सुधारने के लिए उन्होंने वहां के मैनेजमेंट को कहा है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours