मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए धौलास क्षेत्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में आवंटित की गई भूमि की जांच के आदेश दिए हैं और कहां है कि अगर अनियमितता पाई गई तो उसे जमीन को सरकार में निहित किया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति को ही प्राथमिकता दी है, बार-बार डेमोग्राफिक बदलाव और मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात आना कहीं न कहीं एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है, धौलास में किया गया भूमि आवंटन इसका एक बड़ा उदाहरण है। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यदि जांच में यह पाया जाता है कि भूमि का आवंटन नियमों के विरुद्ध किया गया है, तो उक्त भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours