शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए की जा रही है विभागीय कार्यवाही

 

उत्तराखंड में शिक्षकों और विभिन्न विद्यालयों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश की शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने कहा कि सभी शिक्षक संघों से आने वाले दिनों में बातचीत करके उनके द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शनों को समाप्त कराया जाएगा। शिक्षा विभाग में जो राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाएं संचालित हैं उनको धरातल पर उतारने के लिए काम किया जा रहा है। इसके अलावा तमाम विद्यालय जो आपदा की दृष्टि से चिन्हित किए गए हैं उनको लेकर भी डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा शिक्षकों के ट्रांसफर और अन्य विषयों पर भी पिछले दिनों विशेष फोकस किए गए। अब और भी पारदर्शी तरीके से शिक्षा विभाग में योजनाओं को लागू करने का प्रयास जारी रहेगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours