पुलिस ने तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो मुख्य आरोपी भी शामिल हैं। दोनों मुख्य आरोपियों की पहचान पंकज राणा और राजीव उर्फ राजू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और चक्खुवाला के रहने वाले हैं। हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। मृतक अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा और उनके सहयोगियों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते बीना शर्मा और उनके सहयोगियों ने अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने के लिए पंकज राणा और राजीव को 12 लाख रुपये में सौदा किया था।
पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद हथियार और अन्य सामग्री को कब्जे में ले लिया है
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पंकज राणा और राजीव उर्फ राजू सगे भाई हैं
बीना शर्मा मृतक की मां
विनोद उनियाल
अजय खन्ना
+ There are no comments
Add yours