उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी की अमेरिका में दिए गए उनके बयान से ओबीसी वर्ग के लिए उनकी मानसिकता सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और वह कहीं से भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता की भूमिका विशेष होती है, उन्हें देश की सुरक्षा, वित्त, विदेशी मामलों के साथ समूचे देश के विकास के लिए अपना योगदान देना होता है, लेकिन राहुल गांधी बिल्कुल गंभीर नहीं है। सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि राहुल गांधी कभी-कभी अपनी सभी सीमाएं पार कर देते हैं। साथ ही आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर ओबीसी वर्ग के साथ ही सनातन धर्म का भी अपमान किया है। हाल ही में उन्होंने झूठ बोलने का काम किया है। जिससे साफ झलकता है कि कांग्रेस आरक्षण समाप्त करना चाहती है। राहुल गांधी को ऐसे बयानों पर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने राहुल गांधी पर बोला हमला
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours