नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर

1 min read

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश के मतदाताओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट करने की शपथ दिलाने के लिए प्रदेश व्यापी अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर जागरूकता के लिए मीडिया के हर प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के राष्ट्रीय मतदान दिवस की थीम ‘नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर’ थी। इसका संदेश हर मतदाता तक पहुंचना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी ने सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए टारगेटेड एप्रोच के साथ हर संभव प्रयास किए जाएं। बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों को सक्रियता से काम करना होगा। बूथ वार रणनीति बनाई जाए। पिछले चुनावों में जिन बूथों में मतदान प्रतिशत कम रहा, उन पर विशेष फोकस किया जाए। इन बूथों पर कम मतदान के कारणों का विश्लेषण करते हुए, योजना बनाई जाए। डॉ. बीवीआरसी ने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाते हुए हर घर जाकर मतदान की शपथ दिलाई जानी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदान शपथ के साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम ने पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों का दैनिक कैलेंडर बनाकर उसके अनुरूप कार्यक्रम चलाए जाएं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours