आइस स्केटिंग इंडोर रिंक का जिम्मा अब सरकार ने अपने पास लिया

 

 

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बने एकमात्र इंडोर रिंक का जिम्मा अब सरकार ने अपने पास ले लिया है। इससे पहले एक निजी कंपनी इसका संचालन कर रही थी। 13 साल से बदहाल पड़े साउथ-ईस्टर्न एशिया के एकमात्र आइस स्केटिंग रिंक के खुलने की उम्मीद जगी है और इस खेल विभाग के सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। आपको बता दें कि 2011 में साउथ-ईस्टर्न एशियन विंटर गेम्स के लिए 80 करोड़ की लागत से इस आइस स्केटिंग रिंक को बनाया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, मालदीव, श्रीलंका ने हिस्सा लिया था। सिर्फ एक आयोजन के बाद यहां न कोई प्रतियोगिता हुई और न ही यहां कोई खिलाड़ी अभ्यास करता है। ऐसे में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए बने इस रिंक का लाभ खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहा था।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours