उत्तराखंड में आगामी दिनों में शुरू होने वाले चारधाम यात्रा को लेकर आयुष विभाग भी अब अपनी तैयारी में जुटा है। इसके तहत सभी चारों धामों में चिकित्सालय और वेलनेस कैंप स्थापित किए जाएंगे। अपर सचिव आयुष विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि चार लधाम यात्रा के दौरान आयुर्वेद और वेलनेस सेंटर की स्थापना कर आयुर्वेदिक चिकित्सालय की यात्रा मार्गों पर व्यवस्था की जाएगी। योग और वैलनेस के संदर्भ में कैंप लगाकर जनता को लाभान्वित किया जाएगा ल। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष व्यवस्थाओं के अनुरूप इस वर्ष भी पूर्व निर्धारित स्थानों पर कैंप पर लगाए जाएंगे और चारधाम यात्रा मार्ग पर भी विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आम जनता भी यात्रा के दौरान आयुर्वेद का आनंद उठा सके। जहां-जहां पर भी हमारे योग और वैलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे वहां पर चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा। प्रमुख यात्रा मार्ग पर जगह की उपलब्धता के अनुसार कैंप का आयोजन किया जाएगा और प्रमुख धाम क्षेत्र में भी चिकित्सालय और कैंप स्थापित किए जाएंगे। योग और वैलनेस सेंटर जहां पर स्थापित किया गया है वहां पर रिस्पांस अच्छा आ रहा है। आम जनता के द्वारा योग की गतिविधि का उपयोग किया जा रहा है। चिकित्सा अधिकारियों के साथ मिलकर आम जनता और निजी क्षेत्र में भी इसको बढ़ावा दिया जाएगा। अपर सचिव आयुष ने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत प्रत्येक जनपद में एक आयुष ग्राम चिन्हित किया गया है जहां पर कार्रवाई गतिमान है और प्रचार-प्रसार के लिए वॉल पेंटिंग और अन्य प्रचार प्रसार की कार्यवाही की जा रही है।
+ There are no comments
Add yours