एक सप्ताह में सुचारू हो जाएगा केदारनाथ यात्रा मार्ग

 

केदारनाथ यात्रा मार्ग अगले एक सप्ताह में सुचारू हो जाएगा। इसको लेकर काफी तेजी से काम चल रहा है। विगत 31 जुलाई की रात को केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ था। यह लैंडस्लाइड पूरे यात्रा मार्ग पर कई जगह पर हुआ था। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग का 150 मीटर हिस्सा वासआउट हो गया। इसके साथ ही कई जगहों पर बोल्डर गिरने से यात्रा मार्ग बाधित रहा है। पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज पाण्डेय ने बताया कि पूरे प्रदेश में तमाम जगहों पर भारी बारिश के चलते मार्ग बाधित होने की घटनाएं सामनेआई हैं। कई जगह नेशनल हाईवे स्टेट हाईवे और जिला मार्ग बाधित हुए हैं। सभी को सुचारु करने का प्रयास तेजी के साथ किया जा रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग को सुचारु करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं एक सप्ताह के अंदर मार्ग को सुचारू कर लिया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours