उत्तराखंड में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर आज विराम लग गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश के राज्यपाल डॉ. गुरमीत सिंह ने पांच नए मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इन मंत्रियों में हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, देहरादून से खजान दास, और नैनीताल से राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। इन मंत्रियों ने प्रदेश के विकास के लिए काम करने और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाने का वादा किया है।
आपको बता दें कि यह विस्तार 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय, जातीय और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखा गया है। 2027 का विधानसभा चुनाव है और इसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा फैसला किया है। प्रदेश के मंत्रियों के पांच पद रिक्त थे और अब उनको भरा गया है ताकि हर तरह से समीकरण बनाया जाए। मंत्रिमंडल विस्तार में भी सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों को जगह दी गई है। आने वाले समय में अब बीजेपी नेताओं को सरकार में दायित्व देने के लिए भी सरकार में कवायद की जाएगी। बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को सरकार में दायित्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि भाजपा संगठन और सरकार के बीच आपस में समन्वय बना रहे और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी काम ना हो।
+ There are no comments
Add yours