मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम धामी का बयान

  • उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी नए मंत्री अनुभवी हैं और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि वे टीम भावना के साथ मिलकर काम करेंगे और प्रदेश के विकास को गति देंगे। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार के द्वार पर कहा था कि अगला दशक उत्तराखंड का दशक होगा और इस दिशा में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार पर खुशी जताते हुए कहा कि सभी लोग टीम भावना के साथ काम करेंगे और प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में एक साल का वक्त बचा है, ऐसे में सभी लोग मिलकर प्रदेश के हित के लिए और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours