एक पेड़ मां के नाम और हरेला पर्व पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं बीजेपी के कार्यकर्ता

 

उत्तराखंड में 16 जुलाई से हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान पूरे प्रदेश में सभी लोग वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश दे रहे हैं। उत्तराखंड बीजेपी के कार्यकर्ता भी इस मुहिम में जुटे हैं। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि बीजेपी के 18 लाख सदस्य आगामी 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में हरेला के तहत वृक्षारोपण करेंगे। इसके अलावा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भी सभी सदस्य कम से कम एक पेड़ का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक करेंगे। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि यह समय वृक्षारोपण के लिए काफी सही समय है और सभी लोग इस मुहिम में जुटकर एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours