उत्तराखंड में बकरी पालन योजना को और अधिक विकसित करने और बकरी पालकों को बेहतर रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार लगातार इस दिशा में प्रयास कर रही है। हर साल पूरे प्रदेश में इस योजना के तहत हजारों की संख्या में बकरी पालक लाभ उठा रहे हैं। इस बार देहरादून के कालसी और विकासनगर क्षेत्र में इस योजना के तहत और अधिक काम किया जाएगा। देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया है। गोट वैली स्कीम के तहत, बकरीपालकों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और मार्केटिंग की सुविधा प्रदान की जाती है ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें और वे अपना व्यवसाय बेहतर ढंग से चला सकते हैं। इसके अलावा आवारा पशु धन के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। पशुपालन विभाग की ओर से छरबा और प्रेमनगर में बनाई गई गौशालाओं में पशुधन की सुरक्षा और उनके रखरखाव के लिए जल्द ही एनजीओ का चयन किया जाएगा और उनकी देखरेख में ही आगे कार्य होगा।
+ There are no comments
Add yours