CBI ने वन विभाग के अफसरों के खिलाफ अभियोजन चलाने की मांगी अनुमति

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो रेंज में हुए अवैध पेड़ कटान और निर्माण मामले में सीबीआई ने वन विभाग के अफसरों के खिलाफ अभियोजन चलाने की शासन से अनुमति मांगी है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में यह पूरा प्रकरण अवैध रूप से पेड़ काटे जाने और अवैध निर्माण से जुड़ा है। आरोप है कि बिना स्वीकृति के ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कई निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए। यही नहीं जितने पेड़ों के लिए अनुमति मिली थी, उससे कहीं ज्यादा पेड़ भी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में काट दिए गए। यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में तत्कालीन वन मंत्री और डीएफओ के फैसलों पर हैरानी जताई थी। अब प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि परीक्षण कराया जा रहा है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours