पीएम के दौरे पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर चुनावी जनसभा को संबोधित करने उत्तराखंड आने वाले हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि से अटूट लगाव है। प्रधानमंत्री के हृदय में उत्तराखंड बसता है। जबसे देश के प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने बागडोर संभाली है, तब से प्रदेश में विकास की बयार भी है। इसलिए प्रदेश की जनता भी प्रधानमंत्री को उतना ही स्नेह करती है। इस चुनावी दौर में दूसरी बार देव भूमि में पीएम के आगमन पर सभी प्रदेशवासियों में उत्साह है। हम सभी लोगों का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी फिर से आ रहे हैं। हम लोगों को उनका स्वागत करने का अवसर मिलेगा, जिसके लिए हमारी पार्टी ने तैयारी भी तेज कर दी हैं।

 

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours