उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कांग्रेस पर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में मुसलमानो के साथ अत्याचार हुए हैं और तमाम देंगे भी हुए हैं। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस ने जहां इसे बचकाना बयान करार दिया है तो वहीं भाजपा ने उनका समर्थन किया है। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि कांग्रेस के समय में जो देंगे और अत्याचार हुए हैं उसमे कभी किसी को कोई सजा नहीं हुई है। जबकि गुजरात में बीजेपी सरकार के समय में जो देंगे हुए वो क्रिया की प्रतिक्रिया थी और उसमे मंत्री तक को जेल में जाना पड़ा। इस मामले को लेकर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने जो कहा है वह काफी सही बात है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने इसे बचकाना बयान देते हुए कहा कि बीजेपी को ऐसे पदों पर किसी पढ़े-लिखे व्यक्ति को बिठाना चाहिए ना की भड़काने वाले व्यक्ति को यह जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने यहां तक कहा कि कांग्रेस पर हमेशा अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने, अल्पसंख्यक का साथ देने का आरोप भाजपा लगाती रही है।
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष के बयान को कांग्रेस ने बताया बचकाना
Posted on by AJAY PANDEY
1 min read

+ There are no comments
Add yours