लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा। जानकारी देते हुए आईजी गढ़वाल के.एस. नगन्याल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर हमारी तैयारी पिछले 6 महीने से लगातार जारी है। हालांकि चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है,के.एस नगन्याल ने कहा कि अतिरिक्त फोर्स के लिए केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती लोकसभा चुनाव में की जाएगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और शांतिपूर्ण मतदान हो सके।
+ There are no comments
Add yours