ग्लोबल वार्मिंग का असर कहे या फिर कुछ और अभी तक उत्तराखंड में सर्दी के इस सीजन में बारिश और बर्फबारी का नजारा देखने को नहीं मिला है। एक तरफ जहां खेती किसानी के लिए बारिश का इंतजार हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर सब के बगीचों के लिए बर्फबारी पर कास्तकारों की निगाहें हैं। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 31 जनवरी और एक फरवरी के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, दो से पांच फरवरी तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ मजबूती के साथ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने कहा है कि 31 जनवरी की शाम या रात से उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में तीन हजार मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी से भारी बर्फबारी की संभावना है। हालांकि पिछले काफी समय से प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और सेट लहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है वहीं अब मौसम विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि मैदानी इलाकों में भी दो दिन अच्छी बारिश होगी। दो से पांच फरवरी तक भी 2500 से 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। कुल मिलाकर मौसम विभाग की अगर यह भविष्यवाणी सच साबित होती है तो यह उत्तराखंड के किसानों और आम जनता के लिए भी काफी अच्छा रहेगा। इस समय सूखी ठंड के चलते लोग कई बीमारियों से ग्रसित होकर अस्पतालों की ओर रुक कर रहे हैं। ऐसे में बारिश और बर्फबारी होने से उनको इस तरह की समस्या से भी निजात मिलेगी।
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 31 जनवरी और एक फरवरी के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours