कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर साधा निशाना, केंद्र सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

 

लोकसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र में आम जनता और युवाओं के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। इन प्रावधानों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभी प्रदेशों में जाकर लोगों को जानकारी दे रहे हैं। राजधानी देहरादून में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा पत्र की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के अकाउंट को सीज कर दिया गया है और चुनाव प्रचार में इसके चलते काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि हर शिक्षित युवा को एक लाख रूपए की अप्रेंटीशिप का अधिकार मिलेगा। 30 लाख सरकारी नौकरियां और सभी खाली पोस्ट कैलेंडर के अनुसार भरी जाएंगी। इसके साथ पेपर लीक से मुक्ति के लिए नए कानून और नीतियां बनेगी। अग्निवीर योजना को ख़त्म कर पहले की तरह सेना में भर्तियां होंगी। महिलाओं को कानूनी हक और सावित्री बाई फुले हॉस्टल के तहत कामकाजी महिलाओं के लिए दुगुने हॉस्टल बनेंगे। हर गरीब परिवार की महिला को हर साल एक लाख रूपए की आर्थिक मदद की जाएगी। सामजिक व आर्थिक समानता, संवैधानिक संशोधन द्वारा 50% सीमा हटाकर sc/st/obc को आरक्षण का पूरा करने का हक़ दिया जाएगा।किसानों की फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी और किसानों का क़र्ज़ माफ़ होगा। क़र्ज़ माफ़ी प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग बनेगा। किसानों को बीमा भुगतान का सीधे तौर पर लाभ होगा, फसल नुकसान पर 30 दिन के भीतर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर होगा। इसके अलावा भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषय पत्रकारों के सामने रखे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours