20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने अधिकारियों के साथ की बैठक

0 min read
  1. 20 सूत्रीय कार्यक्रम और कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने डीएम कार्यालय स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को जनता से जुड़ी सभी जनहित की योजनाओं के क्रियान्वन में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम के सभी इंडिकेटरों के बीच आज समीक्षा बैठक की गई है। अक्टूबर माह के 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा में देहरादून जिला समूचे प्रदेश में पहले स्थान पर आया था, लेकिन नवंबर माह की समीक्षा में देहरादून जिला दूसरे नंबर पर आया है। उन्होंने कहा कि लगातार अधिकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और उसका लाभ जनता तक पहुंचाने की दिशा में देहरादून की पोजीशन को बेहतर बनाए रखते हैं। गैरोला का कहना है कि आने वाले समय में जो कमियां है, उन कमियों में सुधार किए जाने के प्रयास किए जाएंगे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours