मानसखंड मंदिर माला की शुरुआत

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के पौराणिक मंदिरों को विकसित करने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन की शुरुआत की है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल में 16 चिन्हित मंदिरों का विकास किया जा रहा है। पिछले दिनों उत्तराखंड सरकार ने मानसखंड यात्रा के लिए IRCTC के सहयोग से 1100 लोगों के लिए एक विशेष ट्रेन मानसखंड एक्सप्रेस शुरू की है। इस ट्रेन का उद्देश्य कुमाऊं क्षेत्र के उन स्थानों को बढ़ावा देना है जिसका प्रचार-प्रसार काम है। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। प्रदेश के पर्यटन एवं तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज सरकार के इन प्रयासों की काफी सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि स्थानीय उत्पादों को भी इसमें बढ़ावा दिया जा रहा है। इन मंदिरों में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इसके मंदिरों के मार्गों पर होटल और होमस्टे सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं के विभिन्न मंदिर

जागेश्वर महादेव मंदिरअल्मोडा

चितई गोलू मंदिर

सूर्यदेव मंदिर कटारमल

कसार देवी मंदिर

नंदा देवी मंदिर

पाताल भुवनेश्‍वर मंदिर पिथौरागढ़

हाट कालिका मंदिर

बागनाथ मंदिर, बागेश्वर

बैजनाथ मंदिर

चंपावत में पाताल रुद्रेश्वर

माँ पूर्णागिरि मंदिर

माँ बाराही देवी मंदिर

बालेश्वर मंदिर

नैना देवी मंदिर, नैनीताल

उधमसिंहनगर में कैंची धाम मंदिर और चैती धाम मंदिर

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours