देहरादून के राजपुर क्षेत्र के कैनाल रोड स्थित सुंधोवाली मे दोस्तों के साथ खेलकर लौट रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले से बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया है और उसका दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार शाम 6 बजे की ये घटना है, गुलदार उसे घसीटकर ले जाने लगा तभी साथियों ने शोर मचाया और साहस दिखाते हुए उसे गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। करीब 20 दिन पहले भी राजपुर क्षेत्र से ही एक बच्चे को गुलदार आंगन से उठाकर ले गया था। यह गुलदार भी अभी तक मारा नहीं जा सका है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुंधोवाली क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है।
+ There are no comments
Add yours