निर्वाचन आयोग ने सचिवालय में मीडिया के साथ कार्यशाला की

1 min read

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत निर्वाचन आयोग ने सचिवालय में मीडिया के साथ कार्यशाला की, जिसमे निर्वाचन आयोग के सीईओ वी. षणमुगम, अपार निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, कुशुम चौहान, मास्टर ट्रेनर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय, उप निदेशक रवि बिजारनिया और मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. षणमुगमने बताया की आज जो कार्यशाला की गई है उसका मुख्य उद्देश्य मीडिया को पेड न्यूज सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी मुहैया कराया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किस तरह की न्यूज या विज्ञापन प्रतिबंध है उसके बारे में जानकारी दी गई। पेड न्यूज के बारे में भी जानकारी दी गई है कि यदि वो कोई विज्ञापन छपते हैं तो उसकी परमिशन लेने के बाद ही प्रकाशित की जाएगी। वहीं सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने कहा इस कार्यशाला में मीडिया को तमाम जानकारियां दी गई हैं। निर्वाचन आयोग की मतदान बढ़ाने और व्यवस्थाओं के साथ-साथ नियमों का अनुपालन करने की जानकारी साझा की गई है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours