शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत हुए एक्टिव, प्रधानाचार्यों को दी चेतावनी

1 min read

उत्तराखंड के स्कूलों के लिए जारी बजट को खर्च करने में हीलाहवाली करने वाले प्रधानाचार्यों के खिलाफ कारवाई होगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने प्रदेश के उन सभी प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है, जिनके पास स्कूल के लिए काफी बजट होने के बावजूद वह स्कूल में खर्च नहीं करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि शिक्षा मंत्री अब पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गए हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में स्कूलों को चार कैटेगरी A,B,C,D में बांटा गया है। इनमे C और D कटेगरी वाले स्कूलों को फर्नीचर और अन्य जरूरत के लिए काफी फंड दिया गया है।प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के सभी स्कूलों में फर्नीचर की कमियों को दूर कर लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्कूलों में कोई कमी रह जाती है तो उसके लिए वहां के प्रिंसिपल जिम्मेदार होंगे।उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी बजट मिलने के बावजूद स्कूल में काम नहीं हुआ तो ऐसे स्कूल के प्रिंसिपल की जिम्मेदारी तय की जाएगी और कमियां पाए जाने के बाद कारवाई होगी।

 

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours