हरियाणा के पंचकुला में 7 लोगों की मौत का मामला

हरियाणा के पंचकुला में 7 लोगों ने सुसाइड कर ली है, जिनकी पुष्टि प्रवीण मित्तल के परिवार के रूप से हुई है। प्रवीण मित्तल कुछ साल पहले अपने परिवार के साथ देहरादून में रहते थे। देहरादून में मित्तल परिवार के पड़ोसियों ने बताया कि वह हरियाणा के रहने वाले थे उनके तीन बच्चे थे और 3 साल पहले वह चंडीगढ़ शिफ्ट हो गए थे। उनके ऊपर कर्ज़े को लेकर कोई जानकारी नहीं है और ये परिवार साधारण परिवार था हालांकि परेशानी में रहते थे। प्रवीण मित्तल की एक अन्य पड़ोसी आराधना थापा के अनुसार, यह परिवार काफी साधारण था। उनकी मां बीमार रहती थीं, और बच्चे देहरादून के ब्लूमिंग बर्ड स्कूल में पढ़ते थे। ससुर की एक दुकान टपकेश्वर मंदिर के पास थी। यह परिवार लगभग एक साल पहले अपने ससुर के साथ चंडीगढ़ शिफ्ट हो गया। इससे पहले वे करीब तीन साल कौलागढ़ में रहे, फिर देहरादून के अंकित विहार और टपकेश्वर मंदिर के पास कुछ समय तक रहे। उसके बाद चंडीगढ़ चले गए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours