दून अस्पताल में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का मामला

 

उत्तराखंड के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर कालेज प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की बात कही है। बताया जा रहा है किएं टीरेट्रोवाइरल उपचार इकाई (एआरटी) में तैनात एक चिकित्सक ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किए हैं। इस मामले में अस्पताल के ही एक वार्ड बॉय के संलिप्त होने की बात भी सामने आ रही है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से दोनों को हटा दिया है और जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि मामले का खुलासा तब हुआ जब एक मरीज का प्रमाण पत्र अस्पताल में वापस आया। जब प्रमाण पत्र की जांच की गई तो पता चला कि अस्पताल के एआरटी इकाई में तैनात चिकित्सक ने यह प्रमाण पत्र जारी किया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours