देहरादून में आयोजित 25वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सब जूनियर वर्ग के दो प्रतियोगिताओं में अंश एंब्रोस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 50.3 किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता में एक में प्रथम और दूसरे में अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंश की इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े लोगों और उनके सहयोगियों ने बधाई दी है। अंश ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच, परिजनों और भेल के सहयोगी स्टाफ को दिया। उन्होंने कहा कि आगे उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना है।
पावर लिफ्टिंग में युवाओं का बढ़ रहा क्रेज, अंश ने किया नाम रोशन
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours