मुख्यमंत्री धामी पहुंचे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही बारिश के चलते आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें कई निर्देश दिए। सीएम धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में पहुंचकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के जिला अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। इसके साथ संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और आपदा राहत बचाव कार्य के लिए त्वरित कार्यवाही के लिए सभी को अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए प्रदेश में मौसम की जो चेतावनी जारी की है उसमें चार जिले अभी रेड जोन में है, पांच जिले ऑरेंज में हैं और 4 जिले येलो जोन में हैं। सीएम ने कहा कि सभी जिलाधिकारियों से आपदा से संबंधित एक-एक करके बातचीत की गई और सभी को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जहां सड़क बंद हो गई है उनको खुलवा रहे हैं। नदी और नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और बचाव और राहत के काम की पहले से सभी तैयारी करने और एनडीआरएफ की टीमों से संपर्क करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एसडीआरएफ की टीम अलर्ट मोड पर हैं और इसके अतिरिक्त जितने भी बचाव राहत कार्य हैं वह तत्काल किए जाएं। सभी के लिए आपदा प्रबंधन विभाग लगातार मॉनिटर कर रहा है और ग्राम सभा स्तर पर, तहसील स्तर पर, पटवारी क्षेत्र, परगना में, ब्लॉक में ऐसे सभी जगह पर आपदा प्रबंधन की तरफ से गाइडलाइन भेजी गई है। आपदा से संबंधित कार्य करने के लिए निगरानी समितियों का गठन करने के लिए कहा है। पिछले सालों के अनुभव रहे हैं कि रात भर बारिश होती रही है और प्रातः काल एकदम से कुछ स्थानों पर खटीमा, टनकपुर, सितारगंज, नानकमत्ता में घरों में आकर 8 से 10 फीट पानी भर जाता है। पिछले सालों के अनुभव के आधार पर इस वर्ष पहले से ही बचाव की तैयारी की गई है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours