उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वयं आमजन की तरह अकेले अस्पताल पहुंचे, मरीजों के बीच जाकर उनके हालचाल पूछे, इलाज का फीडबैक लिया और व्यवस्थाओं की असलियत परखी। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मरीजों से पूछा कि इलाज कैसा चल रहा है? और कोई परेशानी तो नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री का इस निरीक्षण से साफ है कि सिस्टम की पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता तभी बढ़ती है जब स्वयं ग्राउंड पर उतर कर वस्तुस्थिति का आंकलन किया जाए। मंत्री का औचक निरीक्षण इतना गोपनीय था कि अधिकारियों को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हुई।
स्वास्थ्य मंत्री ने दून अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours