38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस की तैयारी

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी जिलों के एसएसपी/ एसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहे। बैठक में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, फोर्स व्यवस्था प्लान, यातायात प्लान, पार्किंग आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीजीपी ने सभी अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हर स्तर से पुलिस प्रशासन के अधिकारी तैयार रहें। बैठक के बाद आईजी लॉ एंड ऑर्डर नीलेश आनंद भरणे और सचिव उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड आईजी जन्मेजय खंडूरी ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी खिलाड़ियों के साथ सहायक नहीं तरह रहेगी और इस आयोजन में 10000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके साथ-साथ सीसीटीवी से निगरानी के साथ कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इसके साथ-साथ पुलिस महानिदेशक ने कई और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और उनसे तैयारियों को लेकर फीडबैक भी लिए।

बाइट- नीलेश आनंद भरणे, आईजी लॉ एंड ऑर्डर

बाइट- जनमेजय खंडूरी, सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours