जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज

 

देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से जौलीग्रांट के आस-पास की 1.95 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण लगातार जारी है। यूकाडा की ओर से निजी और वन भूमि दोनों के अधिकरण की प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा है। वन विभाग की ओर से एनओसी मिलने के बाद इसमें और तेजी आएगी। हालांकि इस बीच न्यायालय में पीआईएल दाखिल होने की वजह से इसमें कुछ तेरी हो रही है। एयरपोर्ट के विस्तार होने के साथ ही कई अन्य देशों के लिए यहां से सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी जाएगी। अपर सचिव युकाडा सी. रविशंकर ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 1.95 हेक्टर जमीन को अधिग्रहित किया जा रहा है। उसके बाद 6 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई गतिमान है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours